Saturday, 31 December 2016

जिन्दगी रंग तेरे

जिन्दगी रंग तेरे.....
रंगीन तो है मगर गमहीन
भी है तू कहीं-कहीं,

कतरे-कतरे में सहेज़ा है
तुझे,तू ओस है तो कभी
अश्क भी है यहीं,

महक जाती है कभी फूलों
सी,खिलखिलाती है फुलवारी
बनके कहीं,

किसी के लिए है रंजिशों मलाल
तो किसी काफिर की मंजिल
है तू यहीं,

हज़ारों परतों में सिमटी रहस्य है
जिन्दगी तू कभी तो,सादगी
में लिपटी दुल्हन सी दिलकश
भी है कहीं,,,Copyright by
Purnima Chhabra Jain@2016