जिंदगी
एक कसक,
एक ठसक दिल
में शूल-सी चुभती है कहीं,
जिंदगी है कि बस ठहरती थमती नहीं है कहीं,
रोज़ एक नया सफ़र एक नया इम्तिहान हैं,जिंदगी क्या अब भी कहीं तेरा-मेरा
कोई हिसाब किताब है,
थक-सी गई हैं सांसें,आँखों में नमी भी नहीं रही अब,
दिल बन गया है वो समंदर जहां सिर्फ तूफां है,
पड़ाव की ओर बढ़ने लगे हैं कदम,नीले आसमां को भी
जैसे मेरा इन्तज़ार है,
वक्त फिसल चला है रेत-सा मुठ्ठी से,हरपल जैसे जीना कोई गुनाह है,
अब जद्दोजहद सांसों की लम्हों से है,अब निकलना बस अनंत के उस पार है,,,Copyright by Purnima Chhabra Jain@2022