Saturday, 29 April 2017

जिंदगी

थमा ना वक्त दौड़ती
रही उम्र....रूकी ना
रफ्तार जिन्दगी की,
बस चलती चली
चलती चली....

पलकों में ख्वाब,
ख्वाबों में तुम,आँखों में
सितारे और नमी....
रूकी नहीं जिन्दगी
बस चलती चली
चलती चली.....

गुनगुनाए साज़,महके
फूल,पसरे चन्द अल्फ़ाज़
और सुर की तंरग चली....
जिन्दगी हाँ चलती चली
चलती चली....

एहसास की स्याही,
दिल की कलम,रूह के
पन्नों पे चलती
चली....जिन्दगी रूकी
नहीं बस चलती चली
चलती चली....

ठहराव नदी सा, गहराव
समंदर सा,दर्द की रफ्त..
रफ्ता-रफ्ता नज़रों से आस
की किरण बुझने लगी....
जिन्दगी नाम है इसी का...
बस गुज़रती रही यूँही और
चलती रही चलती रही.....
Copyright by Purnima Chhabra Jain@2016

Thursday, 27 April 2017

औरत

सुनो.....
हारती नहीं है...
पर हारती है औरत...

सपने अपने,अपनों पर,
वारती है औरत,

पंख थे कभी उसकी आँखों
में भी कई मगर,कभी हालात से,
कभी हालात पे,उखाड़ देती है
हर ख्वाब औरत,

वो धरती-सी सहनशील विशाल
जननी परिणीता बंधनों में सिमटी,
कमाल है औरत,

तरसती है चंद बोल मिश्री से सुनने
को,अपनों में रहती है बेगानी-सी,सच
कहतें हैं मर्द,जाहिल गंवार ही तो
है औरत,

आँखों में सवाल लिए कई अनबूझे
अनकहे से,जवाब कहाँ किससे पाए,
बड़ी नासमझ है औरत,,,Copyright by Purnima Chhabra Jain@2017

Saturday, 22 April 2017

हमराज़

हमराज़ दर्द के तुम्ही हो मेरे,
तुमसे ही तो सजी है तन्हाईयाँ मेरी....

गैरों सी भीड़ थी अपनों में कहीं,
तुम आए तो मोहपाश गहरे हुए,कोई
डोर बँधी थी तेरे मेरे बीच गहरी....

खामोश रहती थी अकसर,तन्हा-तन्हा
गुज़र रहा था सफ़र,तेरे आने से बुझी
प्यास रूह की गहरी....

उड़ानें लगी पंख फैलाए मानो ऐसे,
आकाश से मिली धरती की गहराइयाँ
गहरी....

दस्तक दिल पे ऐसी हुई,दूर तलक गुज़ती
है यादें तेरी-मेरी.....Copyright by Purnima Chhabra Jain@2017

Friday, 21 April 2017

जिंदगी

ख्वाबों की दुनिया में चाँद
की इबादत है,चाँदनी तेरी
रोशनी,बड़ी कयामत है,
====================
दीदार जो कर लूँ पलभर,
पलकों में बंद कर लूँ उन्हें,
क्या कहूँ उन्हें तो,वादा तोड़ने
की बड़ी आदत है,
====================
हैं उस पार वो इस छोर है
फासले घने,घनघोर उदासियों को,
खिलखिलाने की कहाँ इजाज़त है,
====================
कुछ पहरे हैं रिवाज़ो के,कुछ
बंधन सांसों के,जिंदगी तेरी
रिवायतों के अंदाजो-अदा बड़े
कयामत है,
====================
जीना है जी भी रहे हैं सब,
चन्द लम्हों की मोहलत है यहाँ,
फिर सभी का ठिकाना आसमां,
फिर वही सितारों के पास राहत है,,, Copyright by Purnima Chhabra Jain@2017
====================

Sunday, 16 April 2017

जिन्दगी

क्या कहूँ और कैसे कहूँ,तुझसे ही
तो शुरू हुई मेरी कहानी है,
========================
चल रही थी तन्हा-तन्हा,हर मोड़
पर उलझने थी कई जैसे,
गज़ब जिन्दगी की अजब कहानी है,
========================
सर्द हुए थे अहसास,गाफिल-सा
था हर मंज़र,मंजिलों की चाहत ना थी,
अश्कों से लिखी थी हर दास्तां,
सोच रही थी कैसी ये जिन्दगानी है,
=========================
दिल पर दस्तक हुई हौले से,मन कोपलें
खिलने लगी,हाँ अब शुरू हुई शायद बहारें,
नया मौसम नई कहानी है,
=========================
कलम से फिसले अरमान और स्याही
रंगीन हुई,हाँ चाँद निकला बदली से
मुद्तों में,ईद हुई....वक्त की मेहरबानी है,,,,Copyright by Purnima Chhabra Jain@2017
====================

Wednesday, 12 April 2017

हौंसलें

हौसलों पर
गम का पहरा है,
ना कुरेदो बीते पलों
को,यहाँ कौन सदा
के लिए ठहरा है,
जी लो जी भरके
आज में,वक्त कब
कहाँ किसी के लिए
ठहरा है,
हारना नहीं है फितरत
रूह की,क्या हुआ जिस्म
ज़रा थका ठहरा है,
मुसाफिर ना हो गाफिल
दर्द की शाम से देख ज़रा,
हर रात के बाद ही तो दमकता
सवेरा है,आऐगें बार-बार,जाऐगें
हरबार,जन्मों के कर्जों को
चुकाना होगा,इस सफ़र की
मंजिलें अनंत के पार है,जान ले
तुझमें ही खुदा तुझमें ही राम-
श्याम,तुझमें ही प्रभु का बसेरा
है,,,,Copyright by Purnima
Chhabra Jain@2017

Thursday, 6 April 2017

बचपन

वो नन्हीं सी किलकारियाँ,
वो डगमग डगमग से चलते
थे हम,हाँ माँ सुनाती है वो किस्से
जब बहन को नए कपड़े मिलते
थे और मुँह भुलाकर रूठ जाया
करते थे हम,

याद है रोज हाथ से खिलाया
करती थी हर ग्रास माँ,अमृत
लगता था भोजन,

माँ का दुलार भरा हाथ और
नींद से बौझल पलकों में सो
जाया करते थे हम,

जिन्दगी खुशहाल थी,ख्वाहिशें
ख्वाबों के थे सतरंगी रंग,छोटी
सी दुनिया थी छोटे से थे हम,

छुटपन बीता रंग हुए फीके,अब
तो जिन्दगी दिखलाए तूने कई रंग,
पंख तो हैं मगर उड़ने की
हसरतें नहीं,थम-सा गया है जीवन,,,Copyright by Purnima Chhabra Jain@
2017

इश्क

जह़न

सांसें

दिल

सरहदें

ख्वाब

मंजिल

Sunday, 2 April 2017

वफा

बन्धन

बेनूर

चाँद और तुम

चाँद और तुम

तुम्हारे काँधे और मेरा
सिर ...
क्या कहूँ मैं,
तुमसे मिलकर मैं भूल
बैठी तमामों-गम,

वो सितारों का झिलमिलाना,
और तेरी आँखों में मेरा प्रतिबिम्ब,

कैसे लिखूँ मैं वो जज़्बात,वो पल
सहेज़े हैं मैंनें भी दिल की तिजोरी
में,वो मैं और बस तुम,

लम्हा-लम्हा सांसों का सांसों से
जुड़ना,वहीं तो बने थे हम रूह
से रूह के साथी....
हाँ वही चाँद,
वही मैं और वही तुम,,,Copyright
by Purnima Chhabra Jain@2017