हौसलों पर
गम का पहरा है,
ना कुरेदो बीते पलों
को,यहाँ कौन सदा
के लिए ठहरा है,
जी लो जी भरके
आज में,वक्त कब
कहाँ किसी के लिए
ठहरा है,
हारना नहीं है फितरत
रूह की,क्या हुआ जिस्म
ज़रा थका ठहरा है,
मुसाफिर ना हो गाफिल
दर्द की शाम से देख ज़रा,
हर रात के बाद ही तो दमकता
सवेरा है,आऐगें बार-बार,जाऐगें
हरबार,जन्मों के कर्जों को
चुकाना होगा,इस सफ़र की
मंजिलें अनंत के पार है,जान ले
तुझमें ही खुदा तुझमें ही राम-
श्याम,तुझमें ही प्रभु का बसेरा
है,,,,Copyright by Purnima
Chhabra Jain@2017
No comments:
Post a Comment