Saturday, 15 October 2016

जिन्दगी

वक्त फिसल जाता है क्या
यादें साथ नहीं चलती,

टूटता है टहनी से फूल तो
क्या बहारें फिर नहीं खिलती,

जिन्दगी रोज़ उलझती है गिरती
है उठती है,क्या हौंसलों
से सांसें नहीं चलती,

पतझड़ आने का सबब आगाज़
बहारों का है,क्या सांझ के ढ़लने
पर,सहर दस्तक नहीं करती,

ना हार ना डर ना टूट पैमाने सा तू,
ये जिन्दगी है मात शह जीत का नाम,
जिए जा....

दौर बदलते हैं फितरते बदलती हैं,
बदल अन्दाज़ जीने का तू,जिन्दगी
ये जिन्दगी... हर बार नहीं मिला
करती,,, Copyright by Purnima Chhabra Jain@2016

Monday, 10 October 2016

नहीं मिलता..

पढ़ते हैं सब अल्फ़ाज कलम
से बिखरे हुए मगर कोई नहीं है
जो समझे जज़्बात,बात दिल से
दिल की कोई नहीं करता..…

रंग सतरंगें इन्द्रधनुषी बिखरते हैं
गमों की बदली के बाद मगर
आगाज कोई बजंर ख्वाबों की
ज़मी पे सावन का नहीं करता....

साथ चलने को चलता है कारवां
जमानेभर का मगर भटके हुए
मुसाफिर को जो राह मंजिल की
दिखा दे,ऐसा हमसफर हर किसी
को नहीं मिलता....

ये इमारतें गगनचुभी,सिसकते हैं
यहाँ जख्म,सपनों के टूटे शूल पर
अश्कों का समंदर लिए,चलता है
बेबस मन मगर किनारा कहीं नहीं
मिलता....

घाव सीने में,बेबसी आँखों में,तन्हा-
तन्हा है हर शख्स,दामन किसी का यहाँ
खुशियों से लबरेज़ कभी क्यूँ नहीं मिलता,,,, Copyright by Purnima Chhabra Jain@2016

Saturday, 8 October 2016

जिन्दगी

खोली जो हौले से अन्तर्मन
की खिड़की,झाँकी तो पाया
शून्य है भीतर,कभी कुछ
अपना था ही नहीं,

सहेज रही थी संवार रही थी
जिन ख्वाबों को निशदिन,वो
अंत:स्थल में रमा धुँआ था
लोप हुआ,कोई अंश किसी राख
का था ही नहीं,

मचल रहा था मन जिस आसमां
को छूने के लिए रातदिन,वो
महज़ रंग था बिखरा हुआ टूटे
हुए स्याहीदान का,

ना कोई अपना था,ना कोई पराया
कहीं,हर का किरदार था मोहरा,
महज़ किसी के हाथ का,
किसी का कोई अपना वजूद था ही नहीं,,, Copyright by Purnima Chhabra Jain@2016

Friday, 7 October 2016

जिन्दगी

जिन्दगी का फलसफा,
लो फिर सुबह के साथ
शुरू हुआ,

कोई कहीं ढूँढ़ता रहा
खुशियाँ तमाम,कोई
खुशियों से दूर हुआ,

किसी के हिस्से में आई
मायूसियाँ किसी को गम
का तौफा बेशुमार मिला,

गाफिल सा हुआ है हर
शख्स,काफिर सा जिन्दगी
का सफर हुआ,

लम्हों को गुजारे कैसे कोई
अब,तन्हा-तन्हा वक्त अकसर
हुआ,

कल तक चल रहे थे साथ
सभी काफिले के,अब
अजनबी शहर,अजनबी हर
अक्स हुआ,

सोचा था मुकाम पर जाकर
रूकेंगीं सांसें मगर अब तो
हर किसी की सांसों का
सफर ही मन्द हुआ,

थमा ना बदहवासियों का
मंजर,हर दौर अब जज़्बातों
का नहीं दौलतों का हुआ,,,,Copyright by Purnima Chhabra Jain@2016

Wednesday, 5 October 2016

इन्सान

रंग लहू का पानी सा बन
गया है,इन्सां इन्सां का दुश्मन
बन गया है,

ना रहा ऐतबार अब किसी का,
घर का दिया ही आग बन गया है,

हर किसी को तलाश है सुकून
की,हर रिश्ता मानो बोझ बन
गया है,

अपने हो रहे हैं पराए,परायों
में अपनापन हर शख्स ढूँढ़
रहा है,

कहने को हैं अम्बार दौलतों
के मगर,फकीर दिल से हर
इन्सान रह गया है,

जाएें तो जाएें कहाँ अब,
नफरतों से हर दिल जल रहा
है,

इबादत वफा निभाए जो,वो
हर शख्स तन्हा-तन्हा खड़ा
हुआ है,,,,Copyright by
Purnima Chhabra Jain@2016

Tuesday, 4 October 2016

इश्क

उम्र की दहलीज़ पर कब
ठहरा है इश्क,
इसे तख्तो-ताज की कब
आस रही है,
इश्क महका है फिज़ा में
बनके हीर रांझा,
लैला मजनू बनकर भी इश्क
कभी हारा नहीं है,
दिलों में रहता है खामोश इश्क,
दर्दो-गम में भी कभी गाफिल
इश्क रहा नहीं है,
साज़ बनकर सजता रहा है
सांसों में इश्क,
स्वर हैं आलोकित अनुपम अद्भुत
इसकी झंकार रही है,
चाँदनी है शीरी किसी के लिए
कहीं पर,कहीं पर फराद भी
यहीं है,
प्रियतमा है शमा अगर तो
परवाना इश्क है,इश्क आज
कल परसों लम्हों में सिमटी बात
नहीं है,
इश्क रूह से रूह का मिलन
सदियों से है ,इश्क महज़
आज में ही नहीं है,,,, Copyright by Purnima Chhabra Jain@2016

Saturday, 1 October 2016

कलम

बात जब दिल पर जख्म बन लगती है तो, कलम पकड़ती हूँ,

दिल से लब तक आने से बात झिझकती है तो,कलम पकड़ती हूँ,

निगाहों को ग़र ना समझे ना
पढ़े अल्फ़ाज वो तो,कलम पकड़ती हूँ,

जिन्दगी किताब के पन्नों सी नज़र आती है तो,कलम पकड़ती हूँ ,,,,Copyright by Purnima Chhabra Jain@2016