उम्र की दहलीज़ पर कब
ठहरा है इश्क,
इसे तख्तो-ताज की कब
आस रही है,
इश्क महका है फिज़ा में
बनके हीर रांझा,
लैला मजनू बनकर भी इश्क
कभी हारा नहीं है,
दिलों में रहता है खामोश इश्क,
दर्दो-गम में भी कभी गाफिल
इश्क रहा नहीं है,
साज़ बनकर सजता रहा है
सांसों में इश्क,
स्वर हैं आलोकित अनुपम अद्भुत
इसकी झंकार रही है,
चाँदनी है शीरी किसी के लिए
कहीं पर,कहीं पर फराद भी
यहीं है,
प्रियतमा है शमा अगर तो
परवाना इश्क है,इश्क आज
कल परसों लम्हों में सिमटी बात
नहीं है,
इश्क रूह से रूह का मिलन
सदियों से है ,इश्क महज़
आज में ही नहीं है,,,, Copyright by Purnima Chhabra Jain@2016
No comments:
Post a Comment