Thursday, 29 September 2016
मेरा भारत महान---लहूँ शहीदों का लाएगा रंग, सुन पाकिस्तान, बहुत रहे खामोश,अब सहा ना जाएगा माँ भारती का अपमान, सुन पाकिस्तान, हिन्द की सरहदों को चूमती हिमालय की चोटियाँ हैं हमारी शान, सुन पाकिस्तान, तेरे हर आतंक का होगा अब नेस्तेनाबूत किस्सा तमाम, सुन पाकिस्तान, माँ भारती के पुत्रों का अब और ना होगा व्यर्थ बलिदान, सुन पाकिस्तान, काश्मीर पर नज़र टीका ना, वो है हिन्द की शान, सुन पाकिस्तान, नाम खुदा का ना कर तू अब और बदनाम,मज़हबी आग जलाकर खुद हो जाएगा बेनाम,सुन पाकिस्तान, वतन हमारा हमको जान से प्यारा,हिन्दू, मुस्लिम,सिख,ईसाई, हम सबका है हिन्दुस्तान, सुन पाकिस्तान, बन्द कर खेल लहू के अब तू, बहुत हुआ तेरा कोहराम,सुन पाकिस्तान, Dear fds comment as Jai Hind ke Sena.....🌹💝 Copyright by Purnima Chhabra Jain@2016
Saturday, 24 September 2016
रफ्ता-रफ्ता जिन्दगी नए रंग-रूप दिखराए रे, सांझ की बेला और मन अकेला,जैसे पतझड़ बिखराए रे, दर्द की डोर,मन का शोर मानो सांसों के साज़,तार- तार हुए जाए रे, बादलों के छोर से जैसे पुकारता मुस्कुराता,बुलाता जाए रे, सावन बरसता है चहुँ ओर,खिले हैं गुल,मगर मन बज़ंर रह जाए रे, कहाँ है सुकूनों-चैन हर ओर बेचैनी, बेकाबू कोलाहल,तड़पाए रे, खामोश है संमदर मौन हैं झरने, ये कैसा बावंडर,भटकाए रे, गिले नहीं जिन्दगी किसी को तुझसे फिर भी तू क्यूँ हर मोड़ पर इम्तेंहां नए सबके, लिए जाए रे,,,,Copyright by Purnima Chhabra Jain@2016
Wednesday, 21 September 2016
Tuesday, 20 September 2016
तुम.... चाहकर भी ना भुला पाओगे ... वो लम्हात्,हाथों में मखमली हाथ,वो नर्म हथेली को हौले से सहलाना,वो नदी किनारे टहलते हुए चाँदनी रात में गुनगुनाना,वो मोगरे की मदहोश महक और वो बालों में मेरे तेरा फूल लगाना, क्या आलम था,वक्त ठहरा था मानों,आँखों में बंसती ख्वाब और कदमों से आसां पे चलने का वो अहसास, दो रूहें मिली थी जन्मों के बँधन से बँधी,वो सितारों की बारात,वो चाँद का बादलों के घूंघट से निकलना बार- बार,दुनिया से दूर वो नई दुनिया का ताज,तेरे मेरे बीच वो मद्धम संगीत,वो झरनों का साज़,हाँ ना भुला पाओगे तुम,मुझे मेरे जाने के बाद..... Copyright by Purnima Chhabra Jain@2016
Monday, 19 September 2016
सूरज को उदय होकर ढलना था,चाँद को सितारों के साथ निकलना था, जिन्दगी नाम है सांझ और सुबह का,जीना तो हर हाल में है,किसलिए फिर शिकवा करना था, काँटों का ताज पहने है गुलाब तो क्या,उसको भी तो हर हाल में खिलना हँसना था, महकता है खिलता है कीचड़ में कमल,उज्जवल ध्वल रहकर उसको भी तो जीना था, जिन्हें चाह रही है मंजिलों की, ठोकरों से कहाँ उन्हें डरना था, मोड़ दिए रूख हौंसलों से जिन लोगो ने,जमाना उन्हीं के कदमों में था,,,Copyright by Purnima Chhabra Jain@2016
Friday, 16 September 2016
मैं शायरा.... तेरी आँखों के अल्फा़जों ने,तेरे लबों के अबोले बोलो ने,मुझे अल्फ़जों का गुलाम बना दिया, मैं शब्दों से उलझती हूँ,माला ख्यालों की दिन-रात बुनती हूँ, मैं सहेजती हूँ तेरे साथ के लम्हों को,कतरा-कतरा चुनके शब्दों के घरौंदे बुनती हूँ, मैं पलकों में समेट लेती हूँ तेरी तस्वीर को,दीदार ख्वाबों में, ख्वाहिशों में तेरे ही सज़दे करती हूँ, मैं डरती हूँ ना टूट जाए मेरे सपनों के महल,सितारों की ओढ़नी ओढ़े बादलों पे,तेरे ही साथ चलती हूँ,मैं तेरे इश्क में बावरी-सी,मीरा बन अपने श्याम को ढूँढ़ती हूँ,,,, Copyright by Purnima Chhabra Jain@2016
Friday, 9 September 2016
थक जाए कदम मगर दिल में हौंसलें सारे रखो, मन से ना हारना कभी, मंजिल की तलाश जारी रखो,है सफर बड़ा और मिलेंगीं रूकावटें बहुत, भटक ना जाना तुम,निगाहें हर राह पे रखो,तूफां भी मिलेगा और कश्ती भी लहराऐगी मगर,पतवार विश्वास की थामे रखो, हर तूफां में भी वही पहुँचाएगा मंजिल तक, हाथ उसी परवरदिगार का हर मोड़ पर थामे रखो,,,,Copyright by Purnima Chhabra Jain@2016
Thursday, 8 September 2016
Subscribe to:
Posts (Atom)