मैं शायरा....
तेरी आँखों के अल्फा़जों
ने,तेरे लबों के अबोले बोलो
ने,मुझे अल्फ़जों का गुलाम
बना दिया,
मैं शब्दों से उलझती हूँ,माला
ख्यालों की दिन-रात बुनती हूँ,
मैं सहेजती हूँ तेरे साथ के लम्हों
को,कतरा-कतरा चुनके शब्दों
के घरौंदे बुनती हूँ,
मैं पलकों में समेट लेती हूँ तेरी
तस्वीर को,दीदार ख्वाबों में,
ख्वाहिशों में तेरे ही सज़दे करती
हूँ, मैं डरती हूँ ना टूट जाए मेरे
सपनों के महल,सितारों की ओढ़नी
ओढ़े बादलों पे,तेरे ही साथ चलती
हूँ,मैं तेरे इश्क में बावरी-सी,मीरा बन अपने श्याम को ढूँढ़ती हूँ,,,, Copyright by Purnima Chhabra Jain@2016
No comments:
Post a Comment