तुम....
चाहकर भी ना भुला पाओगे ...
वो लम्हात्,हाथों में मखमली
हाथ,वो नर्म हथेली को हौले
से सहलाना,वो नदी किनारे
टहलते हुए चाँदनी रात में
गुनगुनाना,वो मोगरे की मदहोश
महक और वो बालों
में मेरे तेरा फूल लगाना,
क्या आलम था,वक्त ठहरा
था मानों,आँखों में बंसती
ख्वाब और कदमों से आसां
पे चलने का वो अहसास,
दो रूहें मिली थी जन्मों के
बँधन से बँधी,वो सितारों की
बारात,वो चाँद का बादलों
के घूंघट से निकलना बार-
बार,दुनिया से दूर वो नई
दुनिया का ताज,तेरे मेरे बीच
वो मद्धम संगीत,वो झरनों
का साज़,हाँ ना भुला पाओगे
तुम,मुझे मेरे जाने के
बाद..... Copyright by Purnima Chhabra Jain@2016
No comments:
Post a Comment