Thursday, 26 January 2017

हाँ जिन्दा हूँ मैं

हैरान हूँ दुनिया के रंगों से...
हाँ कुछ उसी के रंग में रंगने
लगी हूँ मैं...

चेहरे पे कई चेहरे नज़रों को
बदलती देखकर...डरने लगी
हूँ मैं....

लम्हा-लम्हा...कतरा-कतरा
पिघल रहा है मौन दर्द का....
हाँ घावों को नासूर बनते देख....
सिहर गई हूँ मैं....

हौंसले करें तो कोई करें कैसे...बेडियों
में सिसक रहे है लोग समाज की....
रोज़ मर-मर के जीते हुए लोगों को...
देखकर भीतर से जैसे
दम तोड़ रही हूँ मैं....

ना गुमां है ना ख्वाहिश रही कोई....
जीना है बस जीने के
लिए....हाँ जी रही हूँ मैं....
"जिन्दा हूँ मैं".....Copyright by Purnima Chhabra Jain@2016

Sunday, 22 January 2017

तुम

तुम दूर नहीं हो मुझसे फिर
क्यूँ लगते हो खफा-खफा से मुझे,

तन्हा-तन्हा दिन हैं तुम बिन,
सूनी-सूनी सी हर बात उदास
बिन तेरे,

इस छोर से बँधा है जिस्म,पनाह
रूह की तू,तुझसे ही दीप जले मन
के सम्पूर्ण मेरे,

छोटी सी आस तेरी निगाहों से खास,
तुझसे रोशन है हर लम्हें,ख्वाब बस
यही चुनिन्दा और कुछ बड़े सपने नहीं मेरे,,,,Copyright by
Purnima Chhabra Jain@2017

Saturday, 21 January 2017

जिन्दगी

गुज़रे जा रहे थे यूँही बेसबब
लम्हात् जिन्दगी के,तुझसे मिले
तो लगा ये सांसें तेरे ही नाम की
बची थी,तू ही मंज़र,तू ही मंजिल,
तेरा ही इन्तज़ार था सदा ही,
====================
बादलों पे सफ़र,सितारों की
महफिल,तन्हाई का आलम,चाँद
और चाँदनी,जैसे परवाने के साथ
शमा खिलखिलाई,
====================
गुलशन करता है सज़दे,गुलाबी सी
रंगत लिए ये कौन सी कली शर्माई
इठलाई,
===================
इश्क इबादत हुआ इसकदर की
हर शह में दीदारे-यार,हर दुआ में
वही,राह वही,मंजिलें वही हमराही,
====================
सरहदें रोक सकेगी कैसे दिलों को
अब,रूह ने रूह से बाँध लिए बन्धन,
सदियों की सदाएें रंग जब ले आईं,
====================
थके-थके कदमों को मिला है पड़ाव
अब,अहसास ख्वाब आरजू ख्वाहिशें
थमी हैं तेरे ही पहलू में,सुकून दिल को,
रूह को मिली है रिहाई,,,,Copyright by Purnima Chhabra Jain@2017
===================

मुकाम

मैं चल रही थी थके कदमों से..
फिर दर तेरा सामने नज़र आने
लगा...
एक जोश एक जुनून उठा सांसों में...
लो काफिर को पता मुकाम का
मिलने लगा...
मैं लबरेज़ थी गमों के बोझ तले...
न देख सकी तेरे दिल तक मेरा
धुंआ जा पहुँचा....
मैं चल रही थी चादर पे सितारों
की इठलाते हुए...
मेरा सितारा ही ज़मी पे टूट के
बिखराता हुआ देखा...
सिमट गई है चाँदनी बादलों की
ओट में...ये आज फिर किस
नाज़नीन के दिल से गुबार
उठता हुआ देखा....
सफ़र खत्म तो हुआ ना था मगर
हौंसलों को किसी के बिखरता हुआ देखा......Copyright by Purnima Chhabra Jain@2016

Friday, 13 January 2017

पतंग

जीवन में रंग भरती है पतंगें
आँखों में ख्वाब बुनती है पतंगें,
कोरे कागज़ पे मखमली
अक्षर हों जैसे,मन के कोमल
ज़ज्बात रंगती है पतंगें,
उड़ती हैं नील गगन में हौंसलों
से,कटने से कहाँ डरती है पतंगें,
हर उमर की प्यारी दुलारी
इठलाती बैखोफ सी,उड़ती है
इस छोर से उस छोर तक पतंगें...Copyright
by Purnima Chhabra Jain@2016

वक्त

गुज़रते वक्त की रफ्तार...
चलो धीमे कदमों से सहेजते हैं,
===================
कल तक नूर थे जिन नज़रों की....
उन निगाहों को बदलते हुए देखते हैं,
=====================
बहुत छला मौन ने हमें उनकी महफिल में.....
चलो आज सिलसिले तमाम मौन
के....तोड़ के देखते हैं,
====================
दस्तूरे वफा निभाए गए दिल से हम....
चलो उस बेवफा की नज़रों को
बदलते हुए देखते हैं,
====================
कोई टीस कहीं दर्द कोई जख्म तो
रिसेगा उसके सीने में भी...
चलो छोड़ो....फिर भी उसी के लिए
दिल से दुआ करके....देखते हैं,
=====================
तन्हाई में तारों की महफिल सजी है...
चलो फिर से चाँद में अपने चाँद को
देखते हैं,
Copyright by Purnima Chhabra Jain@2016
====================

Tuesday, 10 January 2017

हौंसलें

राहों के पत्थरों से,
रास्ते बुन ले तू,

काँटें नहीं इम्तेहां हैं,
हौंसलों से मंजिलें
चुन ले तू,

माना डगर कठिन है
मगर गमहीन ना हो तू,

राही हार ना देख मंज़र
बदल दे तू,देर अब भी
नहीं हुई है शूलों से फूल
चुन ले तू,

तेरे अपनों के सपने तुझसे
है,जी अपनो के लिए हँसते
हुए जी ले तू,

हर वक्त एक-सा नहीं है,
इस वक्त से हार ना तू,
चल उठ गाफिल ना हो,
नए जोश से होश बुन तू,,,,Copyright
by Purnima Chhabra Jain@2017

Monday, 2 January 2017

वक्त

वक्त के पास है रफ्तार ,
मैं जज़्बात लिए बैठी हूँ,
जिन्दगी तेरे हर इम्तेहान के
लिए मैं तैयार अब रहती हूँ,
मस्त हूँ अपने ही ख्यालों में
बेखौफ हर मंज़र के लिए,
हौसला लिए बैठी हूँ,
आज ना सही वक्त मेरा
कोई बात नहीं,कल
के सुनहरे लम्हें
मेरे हैं, मंजिल पे कदम बढ़ाऐ
हुए जोश से चलती हूँ,
ये समंदर ,ये मोती ,ये लहरें हैं
गवाह मेरे,तूफानों को खुदा
की पतवार से तय करती हूँ,,,Copyright
by Purnima Chhabra Jain@2017