Monday, 2 January 2017

वक्त

वक्त के पास है रफ्तार ,
मैं जज़्बात लिए बैठी हूँ,
जिन्दगी तेरे हर इम्तेहान के
लिए मैं तैयार अब रहती हूँ,
मस्त हूँ अपने ही ख्यालों में
बेखौफ हर मंज़र के लिए,
हौसला लिए बैठी हूँ,
आज ना सही वक्त मेरा
कोई बात नहीं,कल
के सुनहरे लम्हें
मेरे हैं, मंजिल पे कदम बढ़ाऐ
हुए जोश से चलती हूँ,
ये समंदर ,ये मोती ,ये लहरें हैं
गवाह मेरे,तूफानों को खुदा
की पतवार से तय करती हूँ,,,Copyright
by Purnima Chhabra Jain@2017

No comments:

Post a Comment