गुज़रते वक्त की रफ्तार...
चलो धीमे कदमों से सहेजते हैं,
===================
कल तक नूर थे जिन नज़रों की....
उन निगाहों को बदलते हुए देखते हैं,
=====================
बहुत छला मौन ने हमें उनकी महफिल में.....
चलो आज सिलसिले तमाम मौन
के....तोड़ के देखते हैं,
====================
दस्तूरे वफा निभाए गए दिल से हम....
चलो उस बेवफा की नज़रों को
बदलते हुए देखते हैं,
====================
कोई टीस कहीं दर्द कोई जख्म तो
रिसेगा उसके सीने में भी...
चलो छोड़ो....फिर भी उसी के लिए
दिल से दुआ करके....देखते हैं,
=====================
तन्हाई में तारों की महफिल सजी है...
चलो फिर से चाँद में अपने चाँद को
देखते हैं,
Copyright by Purnima Chhabra Jain@2016
====================
Friday, 13 January 2017
वक्त
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment