Tuesday, 10 January 2017

हौंसलें

राहों के पत्थरों से,
रास्ते बुन ले तू,

काँटें नहीं इम्तेहां हैं,
हौंसलों से मंजिलें
चुन ले तू,

माना डगर कठिन है
मगर गमहीन ना हो तू,

राही हार ना देख मंज़र
बदल दे तू,देर अब भी
नहीं हुई है शूलों से फूल
चुन ले तू,

तेरे अपनों के सपने तुझसे
है,जी अपनो के लिए हँसते
हुए जी ले तू,

हर वक्त एक-सा नहीं है,
इस वक्त से हार ना तू,
चल उठ गाफिल ना हो,
नए जोश से होश बुन तू,,,,Copyright
by Purnima Chhabra Jain@2017

No comments:

Post a Comment