Tuesday, 18 December 2018

ये रिश्ते

चाँद

मैं

नहीं चाहा था

गम

ज़िद

सम्पूर्ण

फितूर

चले आओ

योद्धा

गवाह

तेरी मेरी प्रीत का गवाह खुदा
होगा,वक्त की किताब में तेरा
मेरा भी एक तो पन्ना होगा,

मिली है रेत सी खुशी,गम कभी
तो घुलकर फ़ना होगा,तेरी मेरी
प्रीत का गवाह खुदा होगा,

मौन तू और खामोश मैं,ख्वाहिशों
के शोर में,नन्हा सा एक ख्वाब
होगा,

नील गगन की छत पर कभी
कहीं तेरा मेरा आशियां होगा,
ना जमाने की बन्दिशें,ना बँधी
होगी कदमों में रिवाज़ों की जंजीरें
कहीं,

हाँ धुंध के दरमियां तेरी मेरी
प्रीत का गवाह खुदा होगा,,,,Copyright by Purnima Chhabra Jain@2016