Friday, 30 June 2017
रिश्ते
Divine
अहसास
Thursday, 29 June 2017
Wednesday, 28 June 2017
जिंदगी
Tuesday, 27 June 2017
Soul
दिव्य
चाँद
Moon
Tuesday, 13 June 2017
सफ़र
यादों के मंज़र,ख्वाबों के बावंड़र,
इन्हीं में तो छुपे तेरे मेरे अफसाने हैं
अभी कुछ पल तो समेट ले अपनी
बाहों में हमें,यहीं तो सुकून भरे
खज़ाने हैं,
उम्रभर तलाश रही निगाहों को
जिन नज़ारों की,वो पल वो लम्हात्
तुझसे जुड़े थे,तुझमें ही मेरे दिल के
आशियाने हैं,
दरो-दीवार रोक ना सके जिसे कभी,
ऐसे ही तो तेरे मेरे फसाने हैं,
जिंदगी जीना अभी तो सीखा था
मैंने तुझे,तू कहती है चल अब
तेरे बदल रहे ठिकाने हैं,
पड़ाव छूट रहे हैं पीछे ऐसे,रेत
ढह रही है वक्त की इसतरह जैसे,
मानों काफिर सफ़र और
अनंत में आशियानें हैं,,,, Copyright by Purnima Chhabra Jain @2017
Monday, 12 June 2017
रूह
पल-पल इन्तज़ार में कटते नहीं,
दिन कई बार बड़े बदनसीब होते हैं....
दिल ले लेते हैं बनकर हमराही
हमसफर,कुछ काफिर ठहरते ही
नहीं बड़े रकीब होते हैं....
दीवानगी में दे बैठे दिल उनको
वो जो,गैरों के करीब होते हैं....
इश्क का जुनून अज़ब-गज़ब है
सुनो दोस्तों,उम्रभर के दर्द को
इश्कज़ादे सहेजे रहते हैं....
करीब ना हो तो क्या,रूह के रूह
से बँधन रूहानी होते हैं,दीवानों के
जज़्बात खुदा के करीब होते हैं....
प्रीत के बँधन अनमोल अटूट
हैं इसकदर,जन्मों के रिश्ते हर
जन्म में करीब होते हैं....
जिसपल करीब हो रूह,रूह के....
उस लम्हात् कयानात के भी
सजदे होते हैं....Copyright by
Purnima Chhabra Jain@2016
Thursday, 8 June 2017
तू
नज़रों में पीर...
लबों पे प्यास...
उम्मीदों की राहों में...
जख्म लिए गहरे हरबार...
चली हूँ बेसबब,बेहिसाब,
पन्नें रंगती हुई जिन्दगी
के खास...
तख्तों की तमन्ना ना अरमान
रहे आज,बस रूकती हूँ
चलती हूँ,
सांसें गिनते हुए आज,दिन
सुलग रहे हैं अंगारों के मानिदं,
तपती दिल की ज़मी पर तुम
बरस जाओ बनके सावन की
फुआर,रात चाँदनी और हो
महक मोगरे की,बस और नहीं
किसी महक की मनुहार,तू और
तू,हाँ बस तू अब और नहीं कोई भटकाव....Copyright
by Purnima Chhabra Jain@2016
Monday, 5 June 2017
जिंदगी
चेहरों पे हँसीं दिलों में गुब्बार,
हाँ ऐसे ही हँसते हुए देखा है
हमने हर इन्सां को,
====================
जख्मों से छलनी हैं अपनों के ही,
अपनों को ही हैं अनजान होते हुए
देखा है,
====================
बिखरे ख्वाब,थके-थके कदम,
बेमिसाल थे जो हौसलों से भरे
हुए,टूटते उन्हें देखा है,
=====================
मुस्कुराते रहे रोके हुए अश्कों
को जो,वीरानों में चुपचाप रोते
उन्हें देखा है,
====================
जिंदगी तेरे रंग उजड़े से,खामोश
संमदर से जज़्बात,एहसास सर्द से,
क्या कहूँ अब नहीं आवाज़,खण्डरों
में गूंज है बस,अरमानों को बिखरते
हुए देखा है,,,Copyright by Purnima Chhabra Jain@2017
======================