Monday, 12 June 2017

रूह

पल-पल इन्तज़ार में कटते नहीं,
दिन कई बार बड़े बदनसीब होते हैं....

दिल ले लेते हैं बनकर हमराही
हमसफर,कुछ काफिर ठहरते ही
नहीं बड़े रकीब होते हैं....

दीवानगी में दे बैठे दिल उनको
वो जो,गैरों के करीब होते हैं....

इश्क का जुनून अज़ब-गज़ब है
सुनो दोस्तों,उम्रभर के दर्द को
इश्कज़ादे सहेजे रहते हैं....

करीब ना हो तो क्या,रूह के रूह
से बँधन रूहानी होते हैं,दीवानों के
जज़्बात खुदा के करीब होते हैं....

प्रीत के बँधन अनमोल अटूट​
हैं इसकदर,जन्मों के रिश्ते हर
जन्म में करीब होते हैं....

जिसपल करीब हो रूह,रूह के....
उस लम्हात् कयानात के भी
सजदे होते हैं....Copyright by
Purnima Chhabra Jain@2016

No comments:

Post a Comment