Sunday, 5 February 2017

प्यास

पंख उड़ान के
ख्वाब अहसास के,
द्वंद अन्तर के
बिखरे-टूटे ज़र्जर से,
ऊँची पथरीली सी
पर्वतों सी गहन
खामोशियाँ,
तभी सज़ा संगीत मानो
कहीं किसी के खिलखिलाने
का,हाँ तुम ही तो थे वो जो हर
बार दिखा रहे थे राहें नई,
एक ओज चेहरे पर उभरा,
एक नूर आँखों में,वो तुम ही
थे अंनत छोर पे रूके,ठहरे हुए,
हाँ तुम ही जवाब थे मेरे सवालों
का,तुम ही पड़ाव मेरी अनंत
प्यास का,,,Copyright by
Purnima Chhabra Jain@2017