Saturday, 6 June 2015

भावविभोर

बदलाब

मैं कैद थी दिल के अन्धेरे कोनों में,मुझे किसी ने प्यार से संवारा है,
====================
बहुत छेड़ा हवाओं ने,मौसम ने हर रंग दिखलाया है,रंग गई उसी के रंग में अब,वो बहारें जीवन में लाया है,
====================
बन्द थी जो राहें मंजिल की,रास्ता उसने बनाया है,ये दिल बन गया घर उसका,जो दिल में अब समाया है,
====================
गाफिल नहीं अब मैं गफलतों से,गीत लबों पे नया आया है,सुर-साज सजे हैं जीवन में,जख्मों से कौन अब घबराया है,
====================
मेरा खुदा है साथ मेरे,दौर मेरा भी दोस्तों वक्त देखो लाया है अब,
Copyright by Purnima Chhabra Jain@2015
====================

Tuesday, 2 June 2015

मुफलिसी



गर्दिशी में चला वो साथ मेरे,


मगर मुफलिसी का दौर लाया भी वो ही,


वो चादर जो सिली थी सांसो की डोर से मैंनें,


अश्कों से धुलाने वाला भी था वो ही...

Reality


Soulful Vibrations ~ Man ki Baat


Khusboo ~ Fragrance


Zindagi ~ Life


Khwab ~ Dreams


Jhalak


Chahate ~ Desire


Gam ~ Hurt


Mukam


Monday, 1 June 2015

प्यार



लब रहते हैं खामोश,दिल में

करार नहीं होता,

ये लफ्ज़ प्यार जो है,उम्र का

मोहताज नहीं होता,

कुछ तो है दरमियां तेरे मेरे बीच

सुन,

यूँ बार-बार तेरी राहों पे मुड़ना,

महज़ इतेफाक नहीं होता,

जिस्म से परे ये जो लगन है प्रीत की,

जन्मों का रिश्ता है रूह से रूह का,

सच है,हर शख्स से प्यार हर्गिज़

नहीं होता.....

Mingles



Where every word mingles,
feelings dance with joy,
The forest of fears and
tears fell in the Oceans of bliss and
Thy words touch the Soul high,
heart needs No routes more,
only Sing with joy,
Silence
means a lot,
words simply fly...

Dreams


नशा



यूँ चढ़ा है रंग तेरा ,मेरे रूखसार पे,जल रहा है गुलशन,

आई बहार ये कहाँ से,सुरूर हवाओं में घुला,

नशा छाया है तेरा हर दिशाओं में

असर



पंख लगे हैं अरमानों को,

सांसें हैं महकी हुई,

ये हुआ कैसा असर है

तेरे प्यार का,

हर शह में बस गया है तू ही

हौंसलें



तू

हौंसलें रख जिन्दगी

में,दर्द को जी,निकल

ही जाऐंगें दौर मुफलिसी

के,मुस्कुरा के जी,


समेट ले सैलाब समंदर के

आँखों में बेशक मगर,मस्तियाँ

लबों पे रख के जी,


दौड़ में शामिल ना हो किसी

भी,चल अपनी रवानियों में

जी,फलसफा जिन्दगी का पढ़,

जी हर हाल में,खुशियाँ फैलाके जी,


द्वंद चलेगें अन्तर्मन के मैदान

में,आत्मचिन्तन से चुन सलीके

जीने के,निर्मल हृदय से जी,


चन्द सांसें,लम्हें गिने हुए हैं

पास तेरे,जी पल-पल को जी,

ना मलाल ना द्वेष रख किसी से,

हर एक में देख रब,जी सबको

साथ लेके जी...