मैं कैद थी दिल के अन्धेरे कोनों में,मुझे किसी ने प्यार से संवारा है,
====================
बहुत छेड़ा हवाओं ने,मौसम ने हर रंग दिखलाया है,रंग गई उसी के रंग में अब,वो बहारें जीवन में लाया है,
====================
बन्द थी जो राहें मंजिल की,रास्ता उसने बनाया है,ये दिल बन गया घर उसका,जो दिल में अब समाया है,
====================
गाफिल नहीं अब मैं गफलतों से,गीत लबों पे नया आया है,सुर-साज सजे हैं जीवन में,जख्मों से कौन अब घबराया है,
====================
मेरा खुदा है साथ मेरे,दौर मेरा भी दोस्तों वक्त देखो लाया है अब,
Copyright by Purnima Chhabra Jain@2015
====================
Saturday, 6 June 2015
बदलाब
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment