हौंसलें
तू
हौंसलें रख जिन्दगी
में,दर्द को जी,निकल
ही जाऐंगें दौर मुफलिसी
के,मुस्कुरा के जी,
समेट ले सैलाब समंदर के
आँखों में बेशक मगर,मस्तियाँ
लबों पे रख के जी,
दौड़ में शामिल ना हो किसी
भी,चल अपनी रवानियों में
जी,फलसफा जिन्दगी का पढ़,
जी हर हाल में,खुशियाँ फैलाके जी,
द्वंद चलेगें अन्तर्मन के मैदान
में,आत्मचिन्तन से चुन सलीके
जीने के,निर्मल हृदय से जी,
चन्द सांसें,लम्हें गिने हुए हैं
पास तेरे,जी पल-पल को जी,
ना मलाल ना द्वेष रख किसी से,
हर एक में देख रब,जी सबको
साथ लेके जी...
No comments:
Post a Comment