जीवन में रंग भरती है पतंगें
आँखों में ख्वाब बुनती है पतंगें,
कोरे कागज़ पे मखमली
अक्षर हों जैसे,मन के कोमल
ज़ज्बात रंगती है पतंगें,
उड़ती हैं नील गगन में हौंसलों
से,कटने से कहाँ डरती है पतंगें,
हर उमर की प्यारी दुलारी
इठलाती बैखोफ सी,उड़ती है
इस छोर से उस छोर तक पतंगें...Copyright
by Purnima Chhabra Jain@2016
No comments:
Post a Comment