Saturday, 21 January 2017

मुकाम

मैं चल रही थी थके कदमों से..
फिर दर तेरा सामने नज़र आने
लगा...
एक जोश एक जुनून उठा सांसों में...
लो काफिर को पता मुकाम का
मिलने लगा...
मैं लबरेज़ थी गमों के बोझ तले...
न देख सकी तेरे दिल तक मेरा
धुंआ जा पहुँचा....
मैं चल रही थी चादर पे सितारों
की इठलाते हुए...
मेरा सितारा ही ज़मी पे टूट के
बिखराता हुआ देखा...
सिमट गई है चाँदनी बादलों की
ओट में...ये आज फिर किस
नाज़नीन के दिल से गुबार
उठता हुआ देखा....
सफ़र खत्म तो हुआ ना था मगर
हौंसलों को किसी के बिखरता हुआ देखा......Copyright by Purnima Chhabra Jain@2016

No comments:

Post a Comment