गुज़रे जा रहे थे यूँही बेसबब
लम्हात् जिन्दगी के,तुझसे मिले
तो लगा ये सांसें तेरे ही नाम की
बची थी,तू ही मंज़र,तू ही मंजिल,
तेरा ही इन्तज़ार था सदा ही,
====================
बादलों पे सफ़र,सितारों की
महफिल,तन्हाई का आलम,चाँद
और चाँदनी,जैसे परवाने के साथ
शमा खिलखिलाई,
====================
गुलशन करता है सज़दे,गुलाबी सी
रंगत लिए ये कौन सी कली शर्माई
इठलाई,
===================
इश्क इबादत हुआ इसकदर की
हर शह में दीदारे-यार,हर दुआ में
वही,राह वही,मंजिलें वही हमराही,
====================
सरहदें रोक सकेगी कैसे दिलों को
अब,रूह ने रूह से बाँध लिए बन्धन,
सदियों की सदाएें रंग जब ले आईं,
====================
थके-थके कदमों को मिला है पड़ाव
अब,अहसास ख्वाब आरजू ख्वाहिशें
थमी हैं तेरे ही पहलू में,सुकून दिल को,
रूह को मिली है रिहाई,,,,Copyright by Purnima Chhabra Jain@2017
===================
Saturday, 21 January 2017
जिन्दगी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment