रफ्ता-रफ्ता जिन्दगी नए
रंग-रूप दिखराए रे,
सांझ की बेला और मन
अकेला,जैसे पतझड़
बिखराए रे,
दर्द की डोर,मन का शोर
मानो सांसों के साज़,तार-
तार हुए जाए रे,
बादलों के छोर से जैसे पुकारता
मुस्कुराता,बुलाता जाए रे,
सावन बरसता है चहुँ ओर,खिले
हैं गुल,मगर मन बज़ंर रह जाए रे,
कहाँ है सुकूनों-चैन हर ओर बेचैनी,
बेकाबू कोलाहल,तड़पाए रे,
खामोश है संमदर मौन हैं झरने,
ये कैसा बावंडर,भटकाए रे,
गिले नहीं जिन्दगी किसी को
तुझसे फिर भी तू क्यूँ हर मोड़
पर इम्तेंहां नए सबके,
लिए जाए रे,,,,Copyright by Purnima Chhabra Jain@2016
No comments:
Post a Comment