Monday, 19 September 2016

सूरज को उदय होकर ढलना था,चाँद को सितारों के साथ निकलना था, जिन्दगी नाम है सांझ और सुबह का,जीना तो हर हाल में है,किसलिए फिर शिकवा करना था, काँटों का ताज पहने है गुलाब तो क्या,उसको भी तो हर हाल में खिलना हँसना था, महकता है खिलता है कीचड़ में कमल,उज्जवल ध्वल रहकर उसको भी तो जीना था, जिन्हें चाह रही है मंजिलों की, ठोकरों से कहाँ उन्हें डरना था, मोड़ दिए रूख हौंसलों से जिन लोगो ने,जमाना उन्हीं के कदमों में था,,,Copyright by Purnima Chhabra Jain@2016

No comments:

Post a Comment