Saturday, 22 April 2017

हमराज़

हमराज़ दर्द के तुम्ही हो मेरे,
तुमसे ही तो सजी है तन्हाईयाँ मेरी....

गैरों सी भीड़ थी अपनों में कहीं,
तुम आए तो मोहपाश गहरे हुए,कोई
डोर बँधी थी तेरे मेरे बीच गहरी....

खामोश रहती थी अकसर,तन्हा-तन्हा
गुज़र रहा था सफ़र,तेरे आने से बुझी
प्यास रूह की गहरी....

उड़ानें लगी पंख फैलाए मानो ऐसे,
आकाश से मिली धरती की गहराइयाँ
गहरी....

दस्तक दिल पे ऐसी हुई,दूर तलक गुज़ती
है यादें तेरी-मेरी.....Copyright by Purnima Chhabra Jain@2017

No comments:

Post a Comment