ख्वाबों की दुनिया में चाँद
की इबादत है,चाँदनी तेरी
रोशनी,बड़ी कयामत है,
====================
दीदार जो कर लूँ पलभर,
पलकों में बंद कर लूँ उन्हें,
क्या कहूँ उन्हें तो,वादा तोड़ने
की बड़ी आदत है,
====================
हैं उस पार वो इस छोर है
फासले घने,घनघोर उदासियों को,
खिलखिलाने की कहाँ इजाज़त है,
====================
कुछ पहरे हैं रिवाज़ो के,कुछ
बंधन सांसों के,जिंदगी तेरी
रिवायतों के अंदाजो-अदा बड़े
कयामत है,
====================
जीना है जी भी रहे हैं सब,
चन्द लम्हों की मोहलत है यहाँ,
फिर सभी का ठिकाना आसमां,
फिर वही सितारों के पास राहत है,,, Copyright by Purnima Chhabra Jain@2017
====================
Friday, 21 April 2017
जिंदगी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment