सुनो.....
हारती नहीं है...
पर हारती है औरत...
सपने अपने,अपनों पर,
वारती है औरत,
पंख थे कभी उसकी आँखों
में भी कई मगर,कभी हालात से,
कभी हालात पे,उखाड़ देती है
हर ख्वाब औरत,
वो धरती-सी सहनशील विशाल
जननी परिणीता बंधनों में सिमटी,
कमाल है औरत,
तरसती है चंद बोल मिश्री से सुनने
को,अपनों में रहती है बेगानी-सी,सच
कहतें हैं मर्द,जाहिल गंवार ही तो
है औरत,
आँखों में सवाल लिए कई अनबूझे
अनकहे से,जवाब कहाँ किससे पाए,
बड़ी नासमझ है औरत,,,Copyright by Purnima Chhabra Jain@2017
No comments:
Post a Comment