Sunday, 2 April 2017

चाँद और तुम

चाँद और तुम

तुम्हारे काँधे और मेरा
सिर ...
क्या कहूँ मैं,
तुमसे मिलकर मैं भूल
बैठी तमामों-गम,

वो सितारों का झिलमिलाना,
और तेरी आँखों में मेरा प्रतिबिम्ब,

कैसे लिखूँ मैं वो जज़्बात,वो पल
सहेज़े हैं मैंनें भी दिल की तिजोरी
में,वो मैं और बस तुम,

लम्हा-लम्हा सांसों का सांसों से
जुड़ना,वहीं तो बने थे हम रूह
से रूह के साथी....
हाँ वही चाँद,
वही मैं और वही तुम,,,Copyright
by Purnima Chhabra Jain@2017

No comments:

Post a Comment