वो नन्हीं सी किलकारियाँ,
वो डगमग डगमग से चलते
थे हम,हाँ माँ सुनाती है वो किस्से
जब बहन को नए कपड़े मिलते
थे और मुँह भुलाकर रूठ जाया
करते थे हम,
याद है रोज हाथ से खिलाया
करती थी हर ग्रास माँ,अमृत
लगता था भोजन,
माँ का दुलार भरा हाथ और
नींद से बौझल पलकों में सो
जाया करते थे हम,
जिन्दगी खुशहाल थी,ख्वाहिशें
ख्वाबों के थे सतरंगी रंग,छोटी
सी दुनिया थी छोटे से थे हम,
छुटपन बीता रंग हुए फीके,अब
तो जिन्दगी दिखलाए तूने कई रंग,
पंख तो हैं मगर उड़ने की
हसरतें नहीं,थम-सा गया है जीवन,,,Copyright by Purnima Chhabra Jain@
2017
No comments:
Post a Comment