सांझ ढ़लने पर,हर परिन्दा घर ढूँढ़ता है,लाख काफिर हो कोई मगर हर
मुसाफिर मंजिल ढूँढ़ता है,
गाफिल हो जो दर्द से वो इन्सां
अपना ही पता ढूँढ़ता है,वक्त से
मात खाता हर शख्स अपना ही
मुकद्दर ढूँढ़ता है,
नफरतों के दौर में हर कोई गैरों में,
अपनों का जैसे पता ढूँढ़ता है,हार
रहा है हर शह से,मात खा रहा है
अपनों से,ठगा-ठगा सा दीवारों में
घर ढूँढ़ता है,
ये महल ये चौबारे कब हुए है किसी
के,वो माटी में महक अपने ही अक्स
का ढूँढ़ता है,हाँ हर शख्स सुकून की
तलाश में,अक्स अपना ही हर किसी
में ढूँढ़ता है,,,, Copyright by Purnima Chhabra Jain@2016
No comments:
Post a Comment