Sunday, 24 June 2018

आगाज़

छलक गए पैमाने
शब्द सहेजे थे कुछ,

यूँही किताबे दिल पर,
पनाह में यादों के रखे
थे अल्फ़ाज़,

कुछ बिखर गए सूखे पत्तों
से,कुछ बह गए बनकर कागज़
की कश्ती से बेआवाज़,

तपती रेत से सुलगते रहे जज़्बात,
चंद बूंदें और तन्हा ख्वाब,

कहीं कोई सरसराहट,
कहीं कोई मौन का करता
रहा आगाज़,सपनों की
मंजिलें जीना है इन्हीं के साथ,

कभी सोचती हूँ क्यूँ बुने रंगों
से भरे ख्वाब,के मिल जाए
खोए हुए साज़,

चलो चले चाँदनी रात में,हाथों
में लेकर हाथ,कुछ पंक्तियां
लिखकर करें खुशियों का
आगाज़,,,Copyright by Purnima
Chhabra Jain@2017

No comments:

Post a Comment