Sunday, 14 October 2018

तन्हा

तन्हा आए तन्हा ही जाना है,
हमने माना कोई साथ नहीं,ना
ही कहीं कोई साथ निभाने वाला,

गुब्बार-सा है हर दिल में ऐसा
छुपा कोई,लगता है हर जिगर
दबाए घूम रहा है कोई तूफान
सीने में गहरा जो है आने वाला,

सोचा छोड़ आए हैं पीछे शिकवे-
शिकायतों के दौर कहीं,गुमां था
ही कहां अब भी बाकी है कोई
जख्म गहरा सीने को चाक करने
वाला,

दूर तक देखती हूँ तो अनेकों
सितारे आते हैं नज़र आसमां
में मगर,वो एक चाँद ही सिसक
रहा है बदली में अकेला,नूर
दामन में समेटे,तन्हा-तन्हा रात
के पहरे में कैद,इन्तज़ार में
शमा के जैसे,थका हारा,,,Copyright by
Purnima Chhabra Jain @2018

No comments:

Post a Comment