Wednesday, 3 August 2016
काफिर सा हुआ है सफर,देख ले वो एकबार,के मंजिलों का पता हरबार नहीं मिलता, टूटके चाहते हैं जो किसी को,ऐसा प्यार फिर नहीं मिलता,बिखर जाते हैं जो फूल,फिर वैसा गुलाब नहीं मिलता, बेरूखी बदल देती है रिश्तों को,जर्द अहसास होते हैं,के तन्हाईयों का आलम,हरबार रास नहीं आता, ये चुप-चाप कतरा के निकलना, क्यूँ बिखरा- बिखरा है मन,क्यूँ खामोश उदास है दिल कि,तेरा एहसास सांसों से नहीं जाता, तुझसे मिली है दिल की राहें, इशारा कयानात का है,फिर क्यूँ तेरा बार-बार बदल जाना,ये दिल को नहीं भाता, सुनो एक बात कहूँ....क्यूँ बिखरते हो,हौंसलें रखो,ये इम्तेंहां हैं जिन्दगी के,हर तूफान के बाद,किनारा मिल ही जाता, संभालों ज़रा मन को हर रात के बाद,होता है उजाला,हरबार हो हार, ना....खुदा को भी गवारा नहीं होता, Copyright by Purnima Chhabra Jain@2016
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment