पवन के झौंकों से
चली जा रही थी,
बदली जो हवाऐं मैं
सहमी घबरा रही थी,
हसरतों ने उड़ाया तो
पंतग सी कभी इधर
कभी उधर उड़ी जा
रही थी,तूफानों ने तोड़ा
कभी,लहरों ने मोड़ा रूख,
मैं मौन गुमसुम चुपचाप
चली जा रही थी,पथ
कटींले थे जीवन के हर
मोड़ पर मगर मैं,
हौंसलों के पंखों से उड़े
जा रही थी,उड़े जा रही
थी,,,, Copyright by
Purnima Chhabra
Jain@2016
No comments:
Post a Comment