Thursday, 9 March 2017

क्या कहूँ

"क्या कहूँ "
नीले अम्बर की अास कहूँ
या बरसते बादलों की प्यास कहूँ....
वो जागती आँखों की रात
कहूँ या बौझल पलकों के सहमे
ख्वाब कहूँ....
उम्मीदों के टूटे खण्डर में
टिमटिमाते दीपक की बात
कहूँ....
अरमानों की नाजुक दुनिया
में वो तड़कते तड़पते
सुरसाज कहूँ.....
इन रस्मों-रिवाज़ों के बँधन में
बिलखते दिलों की बात कहूँ.....
वो मीरा के मनभावन
गीत कहूँ.... या मोहन प्यारी
राधा की बात कहूँ....
शर्तो पे चलते जीवन की
सांसों का क्या हिसाब कहूँ....
क्या बात कहूँ क्या बात कहूँ..... Copyright by Purnima Chhabra Jain@2016

No comments:

Post a Comment