दर्द देते रहे वही,नज़दीक रहे
अज़ीज रहे जो,मैं उनको ही
अपना संसार समझती रही,
====================
वार दिया सबकुछ,हार गई
सबकुछ,जीत उनकी अब
आदत बन गई,मैं समझी समझ
लेंगें पढ़ लेगें आँखों के समंदर
को वो,मगर डूबोने की उनकी
तो जैसे हसरत बन गई,
====================
मिला जो भी अपनापन देती
रही मैं मगर,मतलबी लोगों ने
तोड़े दोस्ती के उसूल,बेवज़ह मैं उन
दोस्तों को अपना समझती रही,
====================
कलम थामी मैंनें सोचा मैं सच
की आवाज़ बन गई,आगाज है
सच्चे लोगों को,तोड़ दो चुप्पी
तुम,दिखा दो रास्ता उनको,
जो लुटते हैं रिश्तों को अपना
बनकर,लुटने की जिनकी आदत
बन गई,,,,Copyright by Purnima Chhabra Jain@2017
====================
Wednesday, 1 March 2017
दर्द
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment