जब कभी तन्हाई घेरे
तुम्हें और याद कोई आए
वक्त ठहर जाए और बात
वही लबों पर खिलखिलाए,
बस उसी बात और याद का
किस्सा मुझे बनना है,
जब जाड़े की गुनगुनी धूप
गुनगुनाए और आसमां तले
पतंग सा ख्वाब कोई तुम्हें
यादों की डोर से मेरी ओर
खींच लाए,बस उसी डोर का
एक सिरा मुझे बनना है,
जब भोर की ओस और सांझ
की लाली,संग-संग इठलाए,
सितारों की डोली में,चाँद मुस्कुराए,
वैसे ही तेरे साथ चलना है,
जब पेड़ों पर चिड़िया चहचहाए,
मोर मेघ मल्हार गाए,तब
नदी किनारे छाँव तले अम्बर की,
तेरे साथ जीना है मरना है,
बस इसी ख्वाहिश को एक पल
जीना है,यही पल बनना है,,,Copyright
by Purnima Chhabra Jain @2021
No comments:
Post a Comment