"माँ"
अल्फ़ाजों में समेटूं कैसे तुझे माँ,
तुझसे ही तो मैं प्रबल हुई,
बिखरी जब-जब आँधियों में,
तेरे आँचल की छाँव में लिपटी
सहज़ हुई,
कहाँ समझी थी मर्म तेरी ममता
का,हाँ सच कहती हूँ माँ,
खुद से रूबरू हुई जब माँ पुकारा
मेरे बच्चों ने तो,अनंत से अनंत
तक का सफर तय हुआ,
मैं सम्पूर्ण हुई,हाँ माँ मैं तेरी
छाया तेरी ही तरह पूर्ण हुई,,,Copyright
by Purnima Chhabra Jain@2017
No comments:
Post a Comment