अनमोल....
चाहत हो तुम किसी की,
दिल न्यौछावर है तुम पर ही,
प्रीत की डोर बंधी है तुमसे,
अपने हो तुम,ख्वाहिश हो
किसी की,
दुआ है रहो प्रिय सभी के तुम,
निखरे हो इम्तेहानों से,पारस हो
आभा फैलाओ अपने अंतर की,
दर्द से स्वर्णमयी हुई है छटा तुम्हारी
सुनो,स्वर्ण हो तुम स्वयं ही,
नम ना करो इन आँखों को,ना
अनसुनी करो अंत:स्थल की
आवाज़,तुम ही हो महावीर और
ईसाह भी हो तुम ही,
हौंसलों के आसमां पर,हर कदम
हो उड़ानों से भरा,क्यूँ सवालों से
डरते हो,हर सवाल का जवाब जब
हो तुम ही,,,Copyright by Purnima Chhabra Jain@2017
No comments:
Post a Comment