दोहरे चेहरे,मुँह पे नकाब,लगाते हैं,
कमाल करते हैं लोग छुरी पीठ पे,
रूबरू प्यार जताते हैं,
=====================
दरख्त की तमन्ना है हर झुलसने वाले
को तो फिर क्यूँ,जज्बातों को आग
लगाते हैं,
=====================
नाकाम रिश्तों की बेडियों में बँधें,
दुनिया की रस्में निभाने को,मर-मरके
जीते जाते हैं,
====================
रंगो से भरी है ये दुनिया कहते हैं सभी,
फिर क्यूँ रंगहीन चेहरे ,हर मोड़ पे झूठे
से खिलखिलाते नज़र आते हैं,
=====================
चलों चलें हर समंदर हर सैलाब से दूर
जहां में ऐसे जहाँ, हर और बस मुस्कुराते
महकते गुलों के शहर नज़र आते हैं,,,Copyright by
Purnima Chhabra Jain@2016
=====================
Monday, 29 May 2017
क्यूँ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment