Tuesday, 30 May 2017

चल

चाँद सितारों में आशियां
चल हम बनाए,दुनिया से
दूर दुनियां हम बसाए,

हर एक है मशरूफ अपने
ही गम में,चल बाँट लें कुछ गम
सबके हम,कुछ पिटारे खुशियों
के हम बाँट आऐं,

जिंदगी की सांझ में कुछ दीप
उजालों के सजाऐं झिलमिलाऐं,
हर रात के बाद होते हैं भोर के
उजाले,चल उन उजालों में तमाम
गम हम बिसराऐं,

क्यूँ करें गिले क्यूँ शिकवों में
लम्हें गुज़ारें,चल आज इस पल
में उम्र तमाम जी जाऐं,,, Copyright by Purnima Chhabra Jain @ 2017

No comments:

Post a Comment