Wednesday, 24 May 2017

दिल

बहलता नहीं दिल अब कहीं,
कोई दिल में रहकर इसतरह
ना सज़ा दे,

सब मशगूल हैं अपने-आप में,
कोई तो ठहरे मंजिल का पता
बता दे,

ये मंजर ये राहें ये सिलसिले,
जाते हैं मुड़ते हैं कहाँ,कोई तो
पता कहीं का बता दे,

ये आसमां सी ऊँची मीनारें,ये
जमीं को तरसते बाशिंदें यहाँ,
या रब कभी कहीं तो,इन्सान
को इन्सान से मिला दे,

हर दिल फिरता है तन्हा-तन्हा,
कभी किसी को तो किसी हमदर्द
से मिला दे,,,,Copyright by
Purnima Chhabra Jain@2016

No comments:

Post a Comment