दीवारों-दर दरवाजों के
बीच घुट के रह गया है
दम,आ चाँद तारों की
महफिल में चलें हम,
काटती है खामोश सन्नाटे
में आवाज़ें,चल सतरंगी
दुनिया के पार ही चलें हम,
साथ कुछ नहीं मेरे ना
तेरे पास कुछ होगा,चल
पोटली में साथ कुछ
खिलखिलाहट,कुछ रौनकें
ही ले चलें हम,
रंज ना रख ना मलाल कोई
दिल में तू,चल इस
ज़मीं के बाशिंदों को माफ
कर आगे गगन में चलें हम,
दिल नहीं लगता अब कहीं
किसी ओर,चल छोर ये छोड़
कर नई राह पे चलें हम,,,,Copyright
by Purnima Chhabra Jain@2016
No comments:
Post a Comment